






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मूंगफली बिजाई का समय है और किसान 6 घंटे बिजली के लिए परेशान है, भीषण गर्मी में गांव गांव में पानी की समस्या विकराल होकर खड़ी है और पशुपालकों का पशुओं को रखना दुश्वार हो गया है। राज्य सरकार ने जनता को बेहाल कर दिया है और चितंन शिविरों में जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। ये बात कही भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने। सारस्वत ने बताया कि प्रदेश सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ से सोमवार को सुबह 11 बजे रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंच कर कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे।



