May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा को सुजानगढ़ उपचुनाव की बागडोर सौंपते हुए प्रदेश कांग्रेस ने उपचुनाव प्रभारी बनाया है। उनके साथ ही इस उपचुनाव में सुरतगढ़ के कांग्रेसी नेता डूंगरसिंह गैदर को सह प्रभारी बनाया गया है। आज मुख्यमंत्री की सभा में भी गोदारा का नाम श्रीडूंगरगढ़ पूर्व विधायक के साथ सुजानगढ़ चुनाव प्रभारी पुकारा गया। मंच पर प्रदेश प्रभारी अजय माकन का स्वागत गोदारा ने किया व मुख्यमंत्री का स्वागत सुजानगढ़ के दिवगंत नेता भंवरलाल मेघवाल के पुत्र व पार्टी के उम्मीदवार मनोज मेघवाल ने किया। हालांकि ये जिम्मेदारी गोदारा को कुछ दिनों पूर्व दे दी गई परन्तु आज सभा के बाद क्षेत्र के नागरिकों तक ये जानकारी पहुंची व उनके समर्थक उन्हें बधाई दे रहें है।