May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-05-12 at 19.38.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2024।  श्रीडूंगरगढ़ वासियों के लिए रविवार का दिन संडे के बजाए फन-डे बन गया और मौका था छुट्टी के दिन सरदारशहर रोड़ पहुंच कर दशहरा मैदान में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशीप में आयोजित हो रहे राजस्थान मेगा ट्रेड़ फेयर मेले व सर्कस में मौज-मस्ती करने का। रविवार का दिन होने एवं अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मेले में पहुंच रहे है एवं शोपिंग, झुले झुलने, खाने-पीने का आंनद लिया। मेले में आयोजित सर्कस में तो लोग अपने परिवार के साथ पहुंच रहे है एवं विभिन्न करतबों के साथ साथ हंस-हंस हास्य रंग का स्वाद ले रहे है। रविवार को क्षेत्र की लीड़ बैंक एसबीआई की चेस्ट ब्रांच के शाखा प्रबंधक राकेश ओला अतिथि रूप में मौजूद रहे। ओला ने गणेश पूजन किया एवं मेले के आयोजन को श्रीडूंगरगढ़ जैसे छोटे कस्बों के लिए सौभाग्य की बात कही। ओला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बडे शहरों में तो होते है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ में ये आयोजन होने से यहां के निवासियों को भी परिवार के साथ घूमने फिरने के लिए सुरक्षित एवं सांस्कृतिक जगह उपलब्ध हो रही है। ओला भी अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचे एवं मेले का आंनद लेने के बाद क्षेत्रवासियों से अधिकधिक संख्या में आयोजन में शामिल होने एवं अपने परिवार के साथ एक बार मेले में जरूर जाने को कहा है। मेले में शामिल होने पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स एवं मेला प्रबंधन द्वारा ओला का स्वागत व अभिनंदन किया गया। मेले में शाम चार बजने के साथ ही भीड़ जुटना शुरू हो जाती है एवं शाम आठ से दस तक माहौल और भी शानदार बन जाता है। मेला सांय 4 बजे से रात दस बजे तक चलता है, जिसमें विभिन्न समूहों में झुलों, सर्कस आदि का संचालन किया जाता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई शाखा प्रबंधक रहे रविवार के अथिति, किया गणेश पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स परिवार की और से विक्रम स्वामी ने किया ओला का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में सजी है दुकानें, खरीददारी का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सन्डे बना फन-डे, बड़ी संख्या में शहरवासियों ने लिया मेले का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले का भव्य रूप, मन मोह रहा है क्षेत्रवासियों का।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों के लिए सजे विशेष झूले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे ले रहे हैं उन्मुक्त होकर मेले का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों की ट्रेन मोह रही है बच्चों को।