May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसम्बर 2022। युवा नेता विवेक माचरा ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है। माचरा ने क्षेत्र में स्थिति गंभीर बताते हुए विभाग से नववर्ष में सुधार कर नागरिकों को राहत देने की बात कही। माचरा ने विभाग के एईएन बृजमोहन मूंड से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त पीने के पानी का संकट है और विभाग इसका स्थायी समाधान करें। माचरा ने कहा कि 700 करोड़ की लागत से शुरू होने वाली नहरी पानी की योजना जिससे पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी को पहुंचाने की व्यवस्था होगी को शीघ्र शुरू किया जाए। गौरतलब है कि इस योजना में लाधड़िया से प्रवेश करके नहरी पानी पूरे क्षेत्र में वितरित होगा। माचरा ने जल जीवन मिशन के द्वारा होने वाले शहरी क्षेत्र में बड़ी टंकियों के निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग रखी ताकि वार्डों में पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकें। विभाग के द्वारा भेजे गए नए ट्यूबवेलों के प्रस्तावों को सरकार द्वारा इस विधानसभा बजट सत्र से पूर्व स्वीकृत करे। साथ ही विभाग पूर्व में स्वीकृत ट्यूबवेलों का निर्माण ठेकेदारों से शीघ्र शुरू करवा पूरे करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉक्टर विवेक माचरा ने क्षेत्र की समस्या उठाई व अधिकारी से शीघ्र समाधान के प्रयास करने की मांग की।