






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को 17 से अधिक गांवों के घरेलू एवं हजारों कृषि कनेक्शनों पर 4.30 घंटे विद्युत कटौती रहेगी। विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता अविनाश बरवड़ ने बताया कि जाखासर में नए बन रहे 132 केवी जीएसएस के प्रांगण में से 33केवी की लाईनों को शिफ्ट करने कार्य प्रगति है। इसी कार्य के लिए सोमवार को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रीड़ी 132 केवी से जुडे जाखासर, इंदपालसर, रीड़ी, बाना एवं सराणा जोहड़ 33केवी फीडर बंद रहेगें। इन जीएसएस से जुडे गांव जाखासर नया, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, केऊ, इंदपालसर के सातों बास, नौसरिया, मिंगसरिया, बाडेला, रीडी, बाना एवं सराणा जोहड़ में 4.30 घंटे कटौती की जाएगी।



