May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के चुनावों की रोचकता बढ़ रही है। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 6 प्रत्याशी डटे थे जिनमें से एडवोकेट राजूराम जाखड़ ने मतदान से एक दिन पूर्व एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत को अपना समर्थन दे दिया है। जाखड़ ने टाइम्स को बताया कि वे प्रजापत के साथ है और उनकी विजय के लिए पूरे प्रयास भी करेंगे। बता देवें समर्थन के बाद भी प्रजापत की राह आसान नहीं है क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए भागीरथ सिंह, नारायणप्रसाद जोशी, रामलाल नायक व पुखराज तेजी भी मैदान में डटे है। सभी प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में पूरजोर प्रयासों में जुट गए है। मतदान के लिए एसोसिएशन के एक एक वकील मतदाता तक पहुंचकर वोट मांगा जा रहा है। अब अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला 5 वकीलों के बीच होगा। वहीं सचिव पद के लिए एडवोकेट ओमप्रकाश मोहरा व धर्मेंद्रसिंह शेखावत के बीच आमने सामने की टक्कर होगी। कल 8 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा व मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही गिनती व परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एसोसिएशन की कमान एक वर्ष के लिए किसके हाथ रहेगी ये परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।