May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2024। राज्य की नवगठित भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त करने के बाद लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुचंने से उनके सर्मथकों में खासा उत्साह नजर आया। यहां भाजपा कार्यालय में स्वागत के मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त हाईवे पर अनेकों जगहों पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आशीष होटल पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे किसान नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को सुमित गोदारा के कस्बे के घूमचक्कर स्थित आशीष होटल के आगे स्वागत, अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गांव ऊपनी के एवं अन्य गांवों से किसान नेता मौजूद रहे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मालाराम तर्ड, कानाराम तर्ड, एडवोकेट अन्नाराम गोदारा, धन्नाराम तर्ड, श्रीरामनाथ सिद्ध, लक्ष्मणराम गोदारा, अखाराम गोदारा, मंगलाराम गोदारा, रतिराम गोदारा, मामराज तर्ड, हरिराम तर्ड, अशोक तर्ड, हेतराम जाखड़, रामकुमार डोटासरा, मदनलाल बाना, लूणाराम गोदारा, हंसराज गोदारा, रुपनाथ सिद्ध, संजय शर्मा, राजेंद्र मारू, साजिद खिलजी, गौरव टाडा, बजरंग जाखड़, रामनिवास सैन, मुन्नीनाथ सिद्ध, खींयाराम सोनी, गोपीराम नैन, नारायण, विकास, रामनिवास डोटासरा, मदन घिंटाला, विजयपाल खिलेरी लखासर आदि ने गोदारा का माल्यापर्ण कर एवं साफा पहना कर अभिनंदन किया।
शेरूणा में बस स्टैण्ड़ पर सरपंच की अगुवाई में किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैबीनेट मंत्री सुमित गोदारा का गांव शेरूणा में सरपंच की अगुवाई में बस स्टैण्ड़ पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया व इस दौरान गोदारा के साथ विधायक बनने के बाद शेरूणा पहली बार पहुंचने पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नेताओं का माल्यापर्ण किया एवं सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड ने कैबीनेट मंत्री गोदारा को एवं मांगीलाल भादू ने विधायक सारस्वत को साफे पहनाए। ग्रामीणों की ओर से भरतसिंह राठोड ने सेरूणा में 220 के.वी सब स्टेशन बनाने की मांग की व उन्हें किसानों को मिलने वाले कम वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया। स्वागत समारोह में सुमित गोदारा ने क्षेत्र की बिजली पानी व सड़क की समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया व दिवाली से पहले पहले ही शेरूणा से हेमेरां तक डामर सड़क को बनवाने की घोषणा की। स्वागत समारोह में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम गोदारा, शिवभगवान स्वामी, भागुनाथ सिद्ध, गोरीशकर स्वामी, विक्रम सिंह नारसीसर, अशोक राणा, चिमनाराम मेघवाल, हेतराम शर्मा ,गजानंद सारस्वत, खेताराम साईं, मघाराम भादू, सुल्तान खां, मूलाराम गोदारा, राधाकिशन स्वामी, शंकर सारस्वत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। एडवोकेट रणवीर सिंह राठौड़ ने सभी का आभार जताया।
बिग्गाबास रामसरा में भी स्वागत के लिए उमड़े ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा के ग्रामीणों ने भी सामूहिक रूप से कैबीनेट मंत्री सुमित गोदारा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे एवं माल्यापर्ण, पुष्पवर्षा, साफा पहना कर गोदारा का अभिनंदन किया। इस दौरान गोदारा ने ग्रामीणों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आशीष होटल के पास किया गया कैबिनेट मंत्री का स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत शेरूणा में मंत्री का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने मंत्री गोदारा के साथ विधायक सारस्वत का भी स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में किया गया गोदारा का उत्साह के साथ स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में गोदारा समर्थकों ने पुष्पवर्षा के साथ किया उनका स्वागत, पहनाया साफा।