May 20, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2026। नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ शुक्रवार को अचानक फिर से चर्चाओं का केंद्र बन गई है।
नगरपालिका में जोर आजमाईश जोरों पर है। यहां से सस्पेंड किए गए ईओ कुंदन देथा को फिर यहां लगाने के आदेश जयपुर से जारी कर दिया गया है। विदित रहें इस पर आने के लिए अनेक अधिकारी लगातार प्रयासरत है। देथा को पहले जब सस्पेंड किया तब यह माना गया कि यहां विधायक ताराचंद सारस्वत ने इन्हें सस्पेंड करवाया है। वहीं अब प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में चर्चाएं है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की डिजायर से देथा की वापसी हुई है। विदित रहें ये चार्ज तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा के पास है और अब शर्मा की जगह देथा को लगाया गया है।