






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। भाजपा नेता व विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शुक्रवार को जोधपुर में संचालित आरएसएलडीसी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी राय जानी तथा कपड़े से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। सुथार ने प्रतिभागियों को अपनी कार्यकुशलता प्रतिदिन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रीत करने की प्रेरणा दी। उन्हें महिलाओं को सशक्त बनने के लिए स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की बात कही। यहां विस्तृत संवाद कर प्रतिभागियों से केंद्रो के बेहतर प्रदर्शन व कार्य के राय ली गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती जोधपुर पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, प्रदेश उप उपाध्यक्ष महावीर चोपड़ा, हरीश कुमार, जिला कौशल प्रबंधक अर्जुन सुथार, लघु उद्योग भारती के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहें।





