






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2022। आज सुबह सुबह पहली खबर सड़क दुर्घटना की आई है। मध्यरात्रि बाद खाखी धोरा से 2 किलोमीटर आगे हाइवे पर हुई दुर्घटना में चार जनें घायल हो गए। यहां स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कैंसर अस्पताल बीकानेर जा रहें चार सवार में दो जने गंभीर घायल हो है। कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई व दो महिला यात्री गंभीर घायल हुई। श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस लेकर मदन सोनी व प्रियंक शाह मौके पर पहुंचे व चारों कार सवारों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से दो घायल 55 वर्षीय कलावती व 25 वर्षीय पिंकी निवासी भुना, फतेहगढ़, हरियाणा को बीकानेर रेफर कर दिया गया। हेड कांस्टेबल आवड़दान भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।




