May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2021। फैलते कोरोना संक्रमण में मास्क, दूरी और टीका ही बचाव का रास्ता है। आप आज हमारे क्षेत्र में टीका लगवाने श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी, आड़सर, लिखमादेसर, इन्द्रपालसर सांखलान, केऊ, कल्याणसर नया, देराजसर, डेलवां के केंद्रों पर टीका लगवाए। ब्लॉक सीएमएचओ ने नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की है। आज कोरोना जांच सैम्पल 4 जगह लिए जाएंगे। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ सहित गांव मोमासर, तोलियासर, उदरासर में जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।