






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2024। नवरात्रा, धनतेरस, दीपावली के मौके पर अपने घर में गाड़ी के रूप में नया सदस्य शामिल करने की इच्छा रखने वाले क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अब टाटा मोर्टस का शो-रूम अगले दशहरे पर खुल रहा है। जहां श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को टाटा की सभी गाडियां एवं सर्विस उपलब्ध हो पाएंगी। बीकानेर में लंबे समय से टाटा मोर्टस की विश्वसनिय सेवाएं दे रहे डयूनेक मोटर्स द्वारा अब श्रीडूंगरगढ़ में भी नया शो-रूम किया जा रहा है। स्थानीय शो-रूम जीएम प्रंशात जाडीवाल ने बताया कि नेशनल हाईवे पर आशिष पेट्रोल पंप के पास टाटा के नए शो-रूम में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाडियां, डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एसयूवी सभी वैरियंट व सभी मोडल्स की गाडियां उपलब्ध रहेगीं। ओपनिंग से पहले बुकिंग अभी शुरू है एवं डिलवरी दशहरे पर दे दी जाएगी। जाडीवाल ने बताया कि इस मौके पर आकर्षक डिस्काऊंट भी दिया जाएगा एवं अधिक जानकारी के लिए 9414416230 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विदित रहे कि अपनी फाईव स्टार सेफ्टी रैंकिग के कारण क्षेत्रवासी टाटा की गाडियों को पसंद तो करते है लेकिन अभी तक स्थानीय स्तर पर शो-रूम नहीं होने से दिक्कतें आती थी। ऐसे में अब टाटा नेक्सोन, टाटा पंच, टाटा सफारी सहित सभी प्रकार की टाटा गाडियां देखने, टेस्ट ड्राईव लेने एवं खरीदने, सर्विस आदि सेवांए श्रीडूंगरगढ़ में होने से क्षेत्रवासी भी उत्साहित है।





