May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-12 at 20.28.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2025। पूरे जिले में श्रीडूंगरगढ़ में सर्वाधिक सड़क हादसे हो रहे है और प्रशासन द्वारा समय समय पर इन्हें रोकने के लिए कई अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन फिर भी हर साल सड़क हादसों व सड़क हादसों में हताहत होने वाले क्षेत्रवासियों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सबसे मजबूत गाड़ी के रूप में अपनी वैश्विक पहचान बना चुकी टाटा मोटर्स की कारे क्षेत्रवासियों की पहली पसंद बनती जा रही है। यहां टाटा का शो-रूम शुरू होने के बाद से ही क्षेत्रवासियों का प्यार टाटा को मिल रहा है। इसी क्रम में रविवार को टाटा शो-रूम द्वारा 2 कस्टमाइज गाड़ियां डिलेवरी की गई है। स्थानीय शो-रूम में विशाल स्वामी ने बताया कि टाटा के सबसे लोकप्रिय मॉडल टाटा-नेक्सोन के स्पेशल डार्क एडिशन की डिलिवरी कस्बे के युवा मनीष सोमाणी ने ली है एवं महिलाओं व सेवानिवृत्त कार्मिकों की पहली पसंद बन चुकी टाटा टियागो के स्पेशल कॉपर कलर की डिलिवरी सेवानिवृत्त लेक्चरर बिहारीलाल शर्मा ने ली है। दोनों ने टाटा पर भरोसा जताते हुए इसे सड़क पर सुरक्षा की गारंटी बताया। डिलेवरी लेने आये दोनों परिवारों की महिलाओं ने भी जिंदगी की कीमत सबसे ज्यादा बताते हुए टाटा की 5 स्टार सुरक्षा मानकों पर ही अपना भरोसा जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिहारीलाल शर्मा परिवार ने खरीदी टियागो, सुनिश्चित की परिवार की सुरक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनीष सोमाणी परिवार ने नेक्सोन गाड़ी खरीदी, जताई प्रसन्नता।