






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2025। टाटा की मजबूत एवं अधिकतम माईलेज देने वाली गाड़ियां क्षेत्रवासियों की पसंद बन रही है। यहां नेशनल हाईवे पर आशीष पेट्रोल पंप के पास स्थित टाटा मोर्टस के शोरूम में त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंच रहे है और गाडियां देख कर अपनी बुकिंग एवं डिलेवरी सुनिश्चित कर रहें है। शो-रूम के गोविंद सारस्वत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 15 परिवार नवरात्रा के दौरान सितम्बर माह में टाटा परिवार से जुड़े है एवं दशहरे पर अक्टूबर माह की शुरूआत के साथ ही 5 परिवारों ने टाटा गाड़ी खरीद कर सड़कों पर अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। दशहरे के शुभ मुर्हूत पर प्रभूराम गोदारा उदरासर ने टाटा नेक्सोन डीजल, कालूबास के लिखमाराम पारीक ने टियागो पेट्रोल, कालूबास के ललित पांडिया ने नेक्सोन पेट्रोल, कालूबास के राजवीर पुत्र रमेश सोनी ने कर्व पेट्रोल, गांव देराजसर के भागीरथ भादू ने पंच सीएनजी की डिलेवरी प्राप्त की है। सारस्वत ने बताया कि टाटा की सभी गाड़ियों में सुरक्षा मानको अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर फाइव स्टार प्राप्त है। इस कारण नई गाड़ी खरीदने से पहले ये सभी लोग अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टाटा को प्राथमिकता दे रहें है। साथ ही टाटा ही एकमात्र कम्पनी है जिसमें इलेक्ट्रिकल, डीजल, पेट्रोल, सीएनजी सभी वैरियंट की उच्च स्तरीय गाडियां उपलब्ध है। सारस्वत ने क्षेत्रवासियों से एक बार टाटा शो-रूम विजिट करने की अपील की है।
देश की टाटा, गर्वित हो रहे है कार-धारक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़कों पर आए दिन होने वाले हादसों के दौर में टाटा धारक अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सबसे अधिक सुरक्षा देने वाली गाड़ी टाटा होने के कारण निश्चिंत तो रहते ही है। साथ ही इन दिनों चल रहे राष्ट्रवाद के अभियान मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल आदि में टाटा देश की कम्पनी होने के कारण टाटा के धारक टाटा परिवार से जुड़कर अपने आप को गर्वित भी महसूस कर रहे है। विदित रहे कि टाटा स्वदेशी होने के साथ साथ कम्पनी का मुनाफा भी टाटा ट्रस्ट के माध्यम से चिकित्सालयों, स्कूलों, पर्यावरण, काजिरंगा नेशनल पार्क सहित अनेकों चेरिटेबल कार्यों में ही खर्च होता है।
नेक्सोन दे रही अपने सेगमेंट में सर्वाधिक 30 किलोमीटर का एवरेज, एडवांस बुकिंग जोरों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसयूवी सैगमेंट में टाटा नेक्सोन नम्बर वन बनती जा रही है। सुरक्षा की फाईव स्टार रेंटिंग के साथ साथ डीजल वैरियंट अपने सैगमेंट में सर्वाधिक 30 किलोमीटर प्रति लीटर तक का एवरेज कार-धारकों को दे रही है। अपनी नेक्सोन गाड़ी के माध्यम से प्रतिदिन श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर आवागमन करने वाले राजकीय शिक्षक भव्य कटारिया ने बताया कि टाटा का यह एवरेज केवल दावों या कागजों में ही नहीं बल्कि वास्तविक रूप से मिल रहा है। इसी प्रकार ईवी नेक्सोन एक बार चार्ज में 400 किलोमीटर तक का सफर निकाल रही है। एसबीआई की घूमचक्कर ब्रांच में कार्यरत बैंकिग अधिकारी पूनमचंद सहू ने बताया कि कम्पनी दावा एक चार्ज में 489 किलोमीटर का है लेकिन सामान्य रूप से परिवहन करने पर वो एक चार्ज में 400 किलोमीटर तक का सफर कर पा रहे है। सर्वाधिक एवरेज के कारण नेक्सोन की बुकिंग देश भर में जोरों पर है एवं दीपावली, धनतेरस पर तो नेक्सोन प्री बुकिंग वाली गाडियों की ही डिलवरी हो सकेगी।








