






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2021। गांव ठुकरियासर के जीतू तावनियां की प्रेरणा से सूरत के श्रीमधुसूदन मित्र मंडल ने श्रीसरस जी महाराज मन्दिर ठुकरियासर में पंछियों के लिए एक चबूतरा निर्माण करवाने का सहयोग दिया है। मंडल एक सुंदरकांड मित्र मंडली है जो पाठ के द्वारा प्राप्त वाली राशि से धार्मिक अनुष्ठानों में योगदान देती है। श्रीमधुसूधन मित्र मंडल सूरत के अध्यक्ष राजकुमार राठी, व्यवस्थापक राजकुमार कोठारी, वक्ता चिंटू पारीक, जितु तावनियाँ, योगेश सैन, मनीष पारीक, योगेश प्रजापत, नारायण राठी, साँवरमल सारस्वत, गोविंद पारीक, बंटी प्रजापत शामिल है। इन्होंने 31000 रुपये का सहयोग श्रीसरस जी महाराज मन्दिर निर्माण समिति को सौंपा तथा राष्ट्रीय सरस सेना ने मंडल के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।



