May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के सरदारशहर रोड पर हुए एक हादसे में घायल युवक का बीकानेर ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है एवं घायल के पिता ने कस्बे के ही आड़सर बास निवासी टेक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि कस्बे के वार्ड नम्बर 24 के निवासी श्यामसुंदर मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे सरदारशहर रोड पार कर रहा था। तभी वहां तोलियासर की और से आ रहे एक टेक्सी चालक ने अपनी टेक्सी को गफलत से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर में श्यामसुंदर के दो दांत टूट गए एवं सर व आंखों के पास की हड्डी भी टूट गई। जिसे उपचार के लिए उसके परिजन बीकानेर ट्रोमा सेंटर ले गए है। इस संबध में घायल के पिता राकेश कुमार नट ने टेक्सी चालक आड़सर बास निवासी कालू भार्गव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच एएसआई हेतराम करेंगे।