






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2022। राज्य सरकार द्वारा किए गए ट्रांसफरों की आंच में अब सैंकड़ो विद्यार्थी तप रहें है। आज गांव आडसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के करीब 800 विद्यार्थियों ने स्कूल गेट पर ताले लगा दिए है। पिछले दो दिनों में स्कूल के सभी व्याख्याताओं के ट्रांसफर हो गए है। ये छात्र छात्राएं स्कूल के बाहर बैठ कर शिक्षक की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहें है। इस स्कूल में 3 व्याख्याता थे और सरकार द्वारा तीनों का तबादला कर दिया गया है, सैकंड ग्रेड के यहां 5 पद है जिनमें 2 का ट्रांसफर हो गया है। स्कूल में 9वीं से 12वीं तक कि कक्षाओं के लिए एक भी व्याख्याता नहीं बचा है और सभी कक्षाएं 3 अध्यापकों के भरोसे है। सरपंच शिव जोशी ने बताया कि स्कूल में 100-100 बच्चों के सेक्शन है और बिना शिक्षक इतने बच्चों को कक्षा में रोक पाना भी मुश्किल है। जोशी ने तुरंत प्रभाव से यहां शिक्षकों की व्यवस्था करने की बात कही। प्रधानाचार्य भंवरलाल जानू ने शुक्रवार को भी छात्रों से समझाईश कर तालाबंदी रोकी परंतु आज पुनः विद्यार्थी आक्रोशित हो गए और गेट पर ताले लगाकर बाहर बैठ गए है। स्टॉफ बाहर खड़ा है और ग्रामीण बच्चों के साथ है। शिक्षा विभाग को सूचना दे दी गयी है। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थी सरपंच सहित गांव के मौजिज ग्रामीण बीरबल स्वामी, दौलतराम सुथार, सत्यनारायण व्यास, रामनिवास व्यास,अशोक व्यास, गोविंद भार्गव, शिव स्वामी, योगेश स्वामी, सुरेश, इंसाफ भाटी, रामनिवास व्यास, अशोक सोनी, महेश राजपुरोहित, विशाल राजपुरोहित, जीतमल लखारा सहित अनेक ग्रामीण शामिल है।





