May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2025। कोलायत सरोवर से पवित्र जल लेकर डाक कावड़ यात्रा रविवार दोपहर करीब 12 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और शिव जलाभिषेक किया। प्रताप बस्ती के डाक कावड़ दल में करीब 40 युवक शामिल हुए और रविवार शाम को यहां से कोलायत पहुंचे। सावन के अंतिम सोमवार की सुबह 5 बजे विधि विधान से दल कोलायत से रवाना हुआ और दौड़ते हुए कावड़ में जल लेकर बिना रूके करीब 12 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए। यहां प्रताप बस्ती स्थित शिव मंदिर में दल ने भगवान शिव का मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने पर दल का भंवरलाल प्रजापत, लालजी जाखड़, हरिगिरी, मांगीलाल मेघवाल, पेमाराम जाट, भगवानाराम गोदारा, राजू प्रजापत व रामलाल सोनी सहित अनेक मोहल्लेवासियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत करते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत से जल लेकर डाक कावड़ यात्रा पहुंची श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डाक कावड़ यात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत सरोवर से सोमवार सुबह कावड़ जल लेकर रवाना हुआ दल।