






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। क्षेत्र में बिजली संकट के दौर में अब संकट घटने के बजाय बढ़ता नजर आ रहा है। क्षेत्र में जीएसएस पर तैनात विद्युत निगम के समस्त तकनीकी कार्मिकों ने राजनेतिक दबाव में आकर जैसलसर जीएसएस पर लगे कार्मिक को एपीओ करने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। शनिवार सुबह क्षेत्र के सभी तकनीकी कार्मिक राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले एक्सईएन कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के कार्यकारिणी हरपाल जाखड़, जिला सचिव रामकिशन यादव, जिला उपाध्यक्ष भुरालाल मीणा भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच चुके हैं और भयंकर बिजली संकट के दौरान रात दिन काम करने वाले कार्मिकों के साथ राजनितिक दबाव में गलत करने पर रोष जताया है। कार्मिकों ने एकस्वर में एपीओ आदेश वापस नही लेने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने और जीएसएस ठप्प करने की चेतावनी भी दी है। सूचना मिलने तक निगम का कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा है और आक्रोशित कार्मिक नारेबाजी कर रहे हैं।




