May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ के तहसील परिसर में आज दिनभर लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते रहें और एक भी काम नहीं होने पर मायूस होकर लौटते रहें। तहसील परिसर कर्मचारियों के बिना सुना पड़ा रहा और लोग परेशान होते रहें। तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित पटवारी, कानूनगो सभी दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे है और सरकार द्वारा 24 अप्रेल से आयोजित महंगाई राहत शिविरों के बहिष्कार की घोषणा भी की है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारे लगाए और सरकार से राजस्व सेवा परिषद के साथ हुए समझौतों को लागू करने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने बताया कि राजस्व सेवा परिषद के आह्वान पर राजस्थान सेवा परिषद के तीनों सहयोगी संगठन राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद, कानूनगो संघ और पटवार संघ के सभी सदस्य आज और कल हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान उपखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी पटवारी व सेवा परिषद के कार्मिक प्रदर्शन में शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी संघ के सदस्यों ने किया प्रदर्शन।