






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2022। तोलियासर के भैरव मंदिर में लगी आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए गए है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है परंतु धुंआ बहुत अधिक है। तहसीलदार राजवीर कड़वासरा सहित प्रशासनिक अमला मंदिर में पहुंच गया है। आग लगी उस और जाने का कोई रास्ता नहीं होने के कारण जेसीबी से गुबंद की दीवार तोड़ कर नारियलों में लगी आग को बुझाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है। मंदिर प्रांगण में धुंआ भर गया है और अत्यधिक धुंए के कारण उस ओर से प्रवेश नहीं किया जा सका। मंदिर के पास की गली में से दीवार तोड़ कर आग बुझाई गयी है। https://fb.watch/hAWXhOF9T9/?mibextid=RUbZ1f




