May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2021। श्रीराम मंदिर निर्माण में 15 फरवरी की रात से संपर्क कार्य व कूपन काटने का कार्य पूर्णत बंद कर दिया गया परन्तु पूर्व में घोषित राशि का संग्रहण बुधवार शाम तक किया गया। बुधवार को कस्बे के भाजपा नेता व गोस्वामी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष संयोजक विनोद गिरी गुसाईं द्वारा 1,21,000 रुपए का चैक जिलाप्रचारक कमल सिंह को सौंपा। समिति के बिग्गाबास प्रमुख मूलचंद पालीवाल के पुत्र हनुमंत पालीवाल ने भी अपना गुल्लक राम मंदिर निर्माण हेतु वार्ड 13 के प्रमुख सुशील चांडक को सौंपा। गुल्लक से समिति को 3065 रूपए की राशि प्राप्त हुई है। समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वामी व भैराराम डूडी ने बालक की भावनाओं का सम्मान किया व भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं ने समिति को 1 लाख 21 हजार का चैक सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमंत पालीवाल ने अपना गुल्लक कमल सिंह को सौंपा।