May 21, 2026
0000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2025। देव दीपावली के अवसर पर देश भर में मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में भी मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया व भजन कीर्तन के कार्यक्रम संपन्न हुए। मंदिरों में शाम से ही रौनक छाई रही। हर घर से श्रद्धालु मंदिर में दीपदान करने पहुंचे व मंदिरों और गौशालाओं में दीप जलाएं गए। कालूबास स्थित झंवरों के मंदिर पुजारी अशोक आसोपा ने बताया कि सभी मंदिरों में विशेष आरती पूजन संपन्न करते हुए दीप जलाकर पूरे अंचल के लिए भगवान से खुशहाली की प्रार्थना की गई है। आड़सर बास में मूधंडा मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने व देवताओं की कृपा प्राप्ति के लिए श्रद्धालु आज के दिन मंदिर व गौशालाओं में दीपदान करते है। गांव दुलचासर में सत्यनारायण मंदिर में पुजारी गोवर्धन ओझा, विश्वकर्मा मंदिर में पुजारी शिवनारायण कांगला, ठाकुरजी मंदिर में पुजारी लालदास स्वामी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने दीपदान संपन्न किया। गांव की श्रीगोपाल गौशाला में सचिव रेवंत सिंह ने बताया कि गौशाला प्रांगण में उत्साह के साथ देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। आप भी देखें क्षेत्र के अनेक मंदिरों से फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ पर स्थित श्रीगोपाल गौशाला में श्रद्धालुओं ने जलाए दीप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपों की रोशनी से जगमगाएं दीप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में भीखाराम जी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के ठाकुरजी मंदिर में जलाए दीप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगोपाल गौशाला में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में मंदिरों व गौशाला प्रांगण में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के ठाकुरजी मंदिर में दीप जला रहें श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास माताजी मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भैरव मंदिर में श्रद्धालु जला रहें है दीपक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथजी की बगीची में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान।