May 20, 2026
pati

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2022। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमियों पर सार्वजनिक हितों को ताक पर रख कर अतिक्रमण करने की बाढ़ हर ओर आ रखी है। इससे भी ओर ज्यादा बड़ी बात यह है कि इन अतिक्रमणों को रोकने, हटाने की जिम्मेदारी निभाने वाले सरपंचों को मारपीट और झूठे मुकदमो का शिकार बनना पड़ रहा है। ऐसी ही प्रताड़ना का शिकार बनना पड़ा है क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाखासर के सरपंच पति समुद्राराम को। समुद्राराम को गांव में अतिक्रमण हटाने के बाद बानी रंजिश के तहत गत 2 फरवरी को पीटा गया और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। ऐसे में सरपंच पति ने भी अपनी परिवाद देकर मारपीट करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पूरे मामले में कौन कितना सच्चा है यह तो न्यायालय ओर पुलिस तय करेंगे लेकिन अतिक्रमण हटाने पर सरपंच पति पर हमले के कारण क्षेत्र के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है। इससे पहले ग्राम पंचायत जैतासर में भी गत सरपंच के साथ ऐसा ही हुवा था। इस तरह के बढ़ते मामलों के कारण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

सरपंच पति ने दर्ज करवाया मुकदमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत जाखासर के सरपंच पति समुद्राराम ने जाखासर गांव के ही निवासी छगनलाल जाट और गोपीचंद जाट पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आरोपियों ने गांव की गुवाड़ में हरिराम मंदिर के पास आम रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा था। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में ग्राम पंचायत ने जनहित को ध्यान में रखते हुए गत 3 दिसम्बर को पुलिस बल की उपस्थिति में पक्के निर्माण को ध्वस्त करवाते हुए सार्वजनिक भूमि खाली करवाई गई थी। तभी से आरोपी उससे रंजिश रखने लग गए थे। गत 2फरवरी 2022 को शाम सरपंच पति समुद्राराम पंचायत से घर जा रहा था तो अतिक्रमण पक्ष के लोग प्रेमाराम, रामनिवास, मनोजकुमार, भारूराम, समुंदरराम, हरचंद, हेतराम जाट व अन्य दो लोगो ने तथा कल्याणसर के रामकरण जाट आदि में उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज किया और परिवार सहित जान से मारने ओर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी है। समुद्राराम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे कहा कि या तो दुकान बनवाकर दो ,नहीं तो 5लाख रुपये दो। आरोपियों द्वारा इससे पहले गत 31जनवरी को पंचायत द्वारा बनाये गए सोखता खड्डों में लगी पाइपलाइनो को भी तोड़ दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है।