






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सेवा केंद्र मालू भवन में शुक्रवार सुबह रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी डॉ परमप्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित हुई कार्यशाला में रक्षाबंधन जैन परिवारों में जैन संस्कार विधि से मनाने के लिए प्रेरित किया। जैन संस्कारक प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा व चमन श्रीमाल ने उपस्थित 11 भाई्र-बहिन जोड़ों को विधिपूर्वक रक्षाबंधन मनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से किया गया। इस दौरान भाई बहिन कमल सुनीता, विक्रम अंजू, चमन भाग्यश्री, राजवीर गरिमा, युवराज मन्नत, यश मिश्का, तन्मय गुंजन , कौशल पलक, अरिहंत दृष्टि, वासु प्रियंका, यशस्वी दिव्यांशी शामिल हुई। उपाध्यक्ष रजत सिंघी ने सभी का आभार जताया व कार्यक्रम में श्रावक हरीश डागा, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा सुनीता डागा व जितेंद्र बैद का विशेष सहयोग रहा।
संगठन यात्रा पर आए पदाधिकारी, दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को सार संभाल परिषद संगठन यात्रा के तहत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद टीम का श्रीडूंगरगढ़ आगमन हुआ। जिसमें शाखा प्रभारी पीयूष लूनिया एवं राज्य MBDD प्रभारी विजेंद्र छाजेड़ ने युवाओं के साथ संवाद किया व संगठनात्मक जागरूकता लाने, युवाओं को आत्मिक, सामाजिक व बौद्धिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान युवा सम्मेलन – लाडनूं, सम्यक दर्शन कार्यशाला, MBDD (Mega Blood Donation Drive), “मैं हूँ सामयिक साधक, Fit Yuva – Hit Yuva, मीडिया टीम की सशक्त भूमिका, ATDC, जैन संस्कार विधि,आदि के बारे में चर्चाएं की गई। इस दौरान कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा, पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित रहें।





