






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। प्रदेश भर में सड़कों के जाल को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट 2024-25 में घोषित सड़कों के लिए 1725.73 करोड़ की लागत से 1508.48 किलोमीटर की सड़कें बनाने की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। प्रदेश भर में 88 सड़के बनाई जाएगी जिसमें श्रीडूंगरगढ़ से वाया समंदसर से पूनरासर सड़क मार्ग की भी वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है। ये 22 किलोमीटर सड़क 7.70 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी के संयुक्त सचिव आरके लूथरा ने ये स्वीकृतियां जारी कर दी है। ये सड़क मार्ग बनने से पूनरासर व समंदसर गांव तहसील मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएंगे। इनके अतिरिक्त अनेक गांवो के हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। श्रीडूंगरगढ़ मंडी आने वाले हजारों किसानों को भी इससे बड़ी राहत मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त पूनरासर धाम के लिए पैदल जाने वाले यात्री इसी मार्ग से जाते है। इससे पदयात्रियों सहित गाड़ियों से दर्शन करने जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। डूंगर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने जुलाई बजट सत्र में घोषणा के बाद अक्टूबर में वित्तीय स्वीकृति मिल जाने पर प्रसन्नता जताते हुए भाजपा सरकार, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया है। गोदारा ने बताया कि 1 अप्रैल को इस सड़क की स्वीकृति के लिए ग्रामीणों ने केंन्द्रीय मंत्री, विधायक व विभाग के अधिकारियों को इस सड़क निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपे थे। गोदारा ने बताया कि इससे उपखंड मुख्यालय से 7 किलोमीटर की दूरी कम होगी जिससे गांव से बाजार व मंडी आवागमन सुगम होगा। समंदसर व पूनरासर के ग्रामीणों ने भी सरकार व विधायक का आभार जताया।




