May 21, 2026
हाथ में बंदूक लेकर घूम रहें 23 वर्षीय युवक को पुलिस ने दबोचा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। आज 23 वर्षीय एक युवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे टोपीदार बंदूक जब्त कर ली है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एएसआई रामनिवास हेड कांस्टेबल भगवानाराम व कांस्टेबल सुभाष के साथ गांव सत्तासर गए थे तथा वहीं सूचना मिली कि एक युवक हाथ में बंदूक लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने सत्तासर से कुंतासर मार्ग पर स्थित गौशाला के पास युवक कालूराम पुत्र चिरंजीवी बनबावरी को गिरफ्तार कर लिया व उससे टोपीदार बंदूक जब्त कर ली। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह के सुपुर्द कर दी गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया युवक कालूराम को।