






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2024। 4 साल की मासूम बच्ची उसी कमरे में रोती बिलखती रही जिस कमरे में उसके माता पिता ने पंख के हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ये बड़ी खबर जिला बीकानेर के गांधी नगर क्षेत्र से आई है। यहां अंबेडकर भवन के पास किराए के मकान में रहने वाले अमित पूनियां पुत्र गुलझारीलाल पूनियां व उसकी पत्नी पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी कमरे में बच्ची भी रो रही थी। किसी परिचित के दरवाजा खटखटाने पर बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी तो जबरदस्ती दरवाजा खोला गया। कमरे में दोनों शव लटक रहें थे। आस पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बीछवाल पुलिस ने दोनों के शव फंदे से उतार कर पीबीएम पहुंचाए। मृतक धुलानियां, सुरजगढ़, झुझुंनू के रहने वाले है और बीकानेर में किराए के मकान में रह रहें थे। दोनों की आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।




