May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आज एक और कार्रवाई करते हुए एक्सीडेंट केस में फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कॉन्स्टेबल देवेन्द्र कुमार ने 2011 के एक्सीडेंट के 304 बी के मामले में 2020 में स्थाई वारंटी घोषित जगदीश प्रसाद पुत्र हजारीलाल जाट को आबसर थानाक्षेत्र छापर से गिरफ्तार कर श्रीडूंगरगढ़ थाने लाया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया है।