






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2024। देर रात हाइवे पर हुई एक दुर्घटना में एक जना गंभीर घायल हो गया। कितासर के पास गौवंश से टकरा कर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे सवार संपत राणा निवासी कितासर घायल हो गया। घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल से प्राप्त सूचना के अनुसार घायल संपत राणा खतरे से बाहर है। हाइवे की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर हाइवे को सुचारू करवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।




