August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। दहेज प्रताड़ना के मामले में एक आरोपी 2015 से लगातार कोर्ट की पेशी पर नहीं आया और कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया और गुरुवार को आरोपी को कांस्टेबल हरफूल ने पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। हरफूल ने बताया कि कालूबास निवासी पत्नी द्वारा 2015 में मुकदमा दर्ज करवाया गया जिसमें आरोपी 40 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र हरजीराम पारीक निवासी हाउसिंग बोर्ड सूरतगढ़ को स्थायी वारंटी घोषित कर दिया गया था। बुधवार को इसे गिरफ्तार कर लिया गया व आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।