May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अपनी पड़ौसी महिला को जबरन अपने घर में ले जाने एवं चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मामले की जांच एसआई बलवीरसिंह कर रहे है एवं आरोपी कस्बे में सरदारशहर रोड स्थित देवनारायण कालोनी का निवासी रमजान चुनगर है। आरोपी बुधवार को भागने की फिराक में था एवं एसआई बलवीरसिंह ने मुखबीर की सूचना पर उसे कस्बे के घूमचक्कर से दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायीक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया गया।