August 30, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 16 सितबंर 2020। जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने थोड़ी देर पहले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क की अनिवार्यता के नियम का पालन सख्ती से करवाने के निर्देश जारी किए है और श्रीडूंगरगढ प्रशासन तुरंत हरकत में आते हुए मुख्य बाजार में पहुंच गया है। सीओ धर्माराम गिला की अगुवाई में बिना मास्क घूम रहें युवकों के चालान काटे गए। गिला ने बताया कि अभी बाजार में पांच छ: चालान बिना मास्क के काटे है व साइलेंसर वाली तीन बाईकों के चालान काट कर उन्हें सीज किया गया है। कार्यवाही अभी जारी है और गिला ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन नागरिक अवश्य करें। गिला ने कहा कि जिलाकलेक्टर के आदेशानुसार अब मास्क पहनने के लिए सभी नागरिक पांबद है व बिना मास्क घूमने वालों के रोजाना चालान काटे जाएंगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ धर्माराम गिला की अगुवाई में बिना मास्क पहने युवकों के चालान काटे जा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ धर्माराम गिला ने साइलेंसर लगी तीन बाईकें भी सीज की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर के आदेशों के बाद पुलिस प्रशासन ने बाजार में की कार्यवाही।