






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2020। कस्बे में कोरोना फैलाने के जिम्मेदार की जांच के आदेश उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने दिए है। कस्बे में कोरोना के 15 संक्रिमत मिलने के बाद एक साथ 10 पॉजिटिव और मिले जो पहले आए संक्रमितों के कॉन्टेक्ट हिस्ट्री में शामिल रहे थे। उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने कहा कि वार्ड 13 सीताराम पुत्र मालाराम सोनी ने 4 जुलाई को अपने घर पर बच्चे का नामकरण कार्यक्रम किया जिसमे भार्गव व ब्राह्मण को भोजन करवाया तथा गांव डेलवां में भी भोजन वितरण किया था। यह परिवार कोरोना पॉजिटिव है जिससे शहर में कोरोना फैला है अतः न्योल ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए है।



