May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 29 जुलाई 2020। मंगलवार को आए सात पॉजिटिव के बाद प्रशासन ने सभी संक्रमितों के आस पास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अभी तक कस्बे के दो वार्ड 22 व 27 सहित गुसाईसर बड़ा, सातलेरा, धीरदेसर पुरोहितान के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। आप भी जाने कहां से कहां तक लगाया गया है कर्फ्यू.?
वार्ड 22 में पूर्वी दिशा की गली में रघुवीरसिंह पुत्र भंवरसिंह के मकान से पश्चिम की तरफ शंकर नाई के मकान के दक्षिणी पूर्वी कोने तक, शंकर नाई के मकान से दक्षिणी दिशा में धर्माराम पुत्र सुरताराम नाई के मकान तक, धर्माराम सुरताराम नाई के मकान से पूर्व दिशा में मुश्तार अली के मकान से हुलास दर्जी के मकान तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।
वार्ड 27 में पश्चिमी दिशा की गली में सुमेरमल श्यामसुखा के मकान से पूर्वी दिशा की तरफ आनन्द पुत्र पूनमचंद नाई के मकान तक, आनन्द पूनमचंद नाई के मकान से ओसवाल पंचायत भवन के उत्तरी पूर्वी कोने तक, ओसवाल पंचायत भवन के उत्तरी पूर्वी कोने से पश्चिमी दिशा की तरफ झंवरों की पुरानी हवेली तक, झंवरो की पुरानी हवेली से उत्तर में सुमेरमल श्यामसुखा के मकान तक कर्फ्यू के दायरे में आ गया है।
ग्राम गुसाईंसर बड़ा में गणपतदास पुत्र सीतादास के मकान को मध्य में रखते हुए भूरदास पुत्र तुलछीदास स्वामी के मकान के दक्षिण दिशा तक, पूराराम पुत्र फुसाराम खाती के मकान के पूर्व दिशा तक, सत्यनारायण पुत्र जीवणदास सवामी के मकान के पश्चिम दिशा तक, श्रीरामदास पुत्र प्रभूदास स्वामी के मकान से पश्चिमी दिशा तक, चोरूराम पुत्र गोपालराम जाट के मकान के पूर्वी दिशा तक, गोविन्दराम पुत्र पुरखाराम जाट के मकान के उत्तर दिशा तक के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।
सातलेरा में दक्षिण में जगदीश प्रसाद पुत्र जेठाराम ब्राह्मण के मकान से उत्तर में केशराराम पुत्र लिछमणराम जाट के मकान से होते हुए दक्षिण में शिवनारायण पुत्र श्रीराम ब्राह्मण के मकान तक के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।
ग्राम पंचायत सुरजनसर के गांव धीरदेसर पुरोहितान में दक्षिण में सुरेन्द्रसिंह पुत्र अमरसिंह राजपुरोहित के मकान से उत्तर में हरीसिंह पुत्र चौभूसिंह राजपूत के मकान तक, पूर्व में सुखदेवसिंह पुत्र कानसिंह राजपुरोहित के मकान से पश्चिम में राजू सोनी पुत्र भैराराम सोनी के मकान तक के क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

ग्राम पंचायत सुरजनसर के गांव धीरदेसर पुरोहितान में दक्षिण में सुरेन्द्रसिंह पुत्र अमरसिंह राजपुरोहित के मकान से उत्तर में हरीसिंह पुत्र चौभूसिंह राजपूत के मकान तक, पूर्व में सुखदेवसिंह पुत्र कानसिंह राजपुरोहित के मकान से पश्चिम में राजू सोनी पुत्र भैराराम सोनी के मकान तक के क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।