






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2021। अगर बैंक सम्बंधी काम हो तो अन्य कार्यों के स्थान पर उन्हें पहले कर लीजिए क्योंकि आगामी 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच बैंकों के कई अवकाश आएंगे। इससे ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता देवें 27 मार्च को शनिवार, 28 रविवार, 29 को होली के कारण बैंक बंद रहेगी। तथा 1 अप्रैल को गुड फ्राइडे व 4 अप्रैल को रविवार का अवकाश होगा है। श्रीडूंगरगढ़ के बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस बीच 30 मार्च, 31 मार्च, 2 अप्रैल, 3 अप्रैल को बैंकों में ग्राहकों के कार्य हो सकेंगे।




