May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2024। आड़सर बास निवासी महिमा दुगड़ का रविवार को आए आरजेएस के परिणामों में 91वीं रैंक पर चयनित होने पर सम्मान का दौर जारी है। सोमवार को कोर्ट परिसर में बार संघ श्रीडूंगरगढ़ के अधिवक्ताओं ने नव चयनित आरजेएस महिमा दुगड़ का सम्मान किया। दुगड़ को फुलमाला पहना कर मिठाई खिलाई गई व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सम्मान समारोह में एडीजे जयपाल ज्याणी, एसजेएम हर्ष कुमार, बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल दर्जी ने महिमा को श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बताया। वक्ताओं ने युवा वर्ग को महिमा की कड़ी मेहनत से प्रेरणा लेने की बात कही। गौरतलब है की महिमा ने स्थानीय कोर्ट में करीब तीन साल बतौर अधिवक्ता सेवाएं दी है। संघ ने सम्मान के साथ उन्हें विदाई भी दी। कार्यक्रम में महिमा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान पूनमचंद मारु, सपन कुमार, राधेश्याम दर्जी, ललित मारु, अनिल धायल, गोपाल पारीक, मनोज नाई, भरत सिंह, मोहन सोनी, गोपीराम जानू, लेखराम चौधरी, मांगीलाल नैण, मनीष भार्गव, ओमप्रकाश पंवार, रामलाल नायक, बाबूलाल सारस्वत, भगवानाराम नैण, सुखदेव व्यास, अबरार अहमद, बृजलाल, रश्मि करनाणी, मोहनलाल, रणवीर खींची, श्रीकृष्ण पारीक, गणेश मेघवाल, जगदीश बाना, ओमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश मोहरा, मोहन नाथ सिद्ध, जितेंद्र स्वामी, कैलाश सारस्वत, अजय दर्जी सेरुणा पुलिस थाने से मनमोहन धायल, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से आनंद भाम्भू समेत न्यायलय के कार्मिक उपस्थित रहें।