






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास में संत भोले बाबा के सानिध्य में भक्ति रस की धारा बह रही है एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालू भाव विभोर होकर भागवत प्रेम में हिलोरे ले रहे है। आडसर के माहेश्वरी भवन में गीगादेवी-नरसिंगलाल राठी परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन में शुक्रवार को पांचवे दिन की कथा का वाचन किया गया। इस दौरान संत भोले बाबा ने नृसिंह अवतार, वामन अवतार एवं श्रीकृष्ण अवतार के प्रसंगों को उल्लेखित किया। संत ने सच्चे मन से भक्ति करने पर ईश्वर द्वारा भक्तों के समस्त कष्टों का हरण हर हालत में किए जाने की बात कही। कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों की सजीव झांकिया सजाई गई एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मंचन किया गया। इस दौरान श्रृद्धालू भाव विभोर होकर श्रीकृष्ण जन्म की खुशियां मनाते दिखे एवं जम कर नाचे। यहां शनिवार की कथा दोहपर 12.15 बजे से जारी है एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालू पहंच रहे है। आयोजन स्थल पर रात्रिकालीन नानी बाई का मायरा का वाचन भी विद्यासागर महाराज द्वारा किया जा रहा है। रात्रिकालीन आयोजन में भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालूओं की मौजूदगी रह रही है।






हेमासर में श्रीराम कथा जारी, सोमवार को होगी प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2023। निकटवर्ती गांव हेमासर के गुवाड़ में स्थित मंदिर में शिव दरबार एवं राम दरबार में मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान गत 21 मई से 29 मई तक नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन चल रहा है। खांतडिया परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम कथा के छठें दिन शुक्रवार को कथावाचक पंडित मुरारी भैया ने भगवान श्रीराम के जीवन के कई वृतांत सुनाए एवं श्रीराम भक्ति से जीवन के समस्त कष्ट मिटने की बात कही। यहां पर 29 को सुबह मुर्तियों का ग्राम भ्रमण होगा एवं उसके बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा।




