May 19, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2020। स्थानीय भाजपा कार्यालय में आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण् आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक पूर्व मेयर नारायण चोपड़ा ने अभियान के क्षेत्रीय संयोजक व सहसंयोजकों की बैठक ली। बैठक में चोपड़ा ने प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने जिम्मेदारी संयोजको को सौपीं। जिला सह संयोजक राजेंद्र पंवार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं की पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार, शहर संयोजक गरीब कल्याण योजना के मानमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, विनोद गिरी गुसाईं, विक्रम सिंह सत्तासर, जितेंद्र माली, महेश राजोतिया , प्रदीप जोशी, जगदीश पारीक, तोलाराम कूकना, शिव तावनिया, भवानी तावनिया, रजत आसोपा, हुकमाराम भादु, रामरतन धारणियां, गोपाल व्यास, जीतेन्द्र ने भाग लिया व आमजन तक योजनाओं की जानकारी व लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आमजन तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।