






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2023। बारात में शामिल हो कर लौट रही एक बोलेरो देर रात हाइवे पर पलट गई जिसमें एक जना चोटिल हो गया। गाड़ी लखासर की ओर से रीड़ी जा रही थी और हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर चोटिल रत्तीराम को अस्पताल पहुंचाया। चालक ने अज्ञात वाहन द्वारा गाड़ी को टक्कर मारना बताया और गाड़ी ने 2-3 पलटे खाए। बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और गनीमत रही दोनो सवार सुरक्षित है।




