May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2024। मंगलवार सुबह घर से निकला एक बालक अभी तक स्कूल से नहीं लौटा है। बालक के माता पिता बुरी तरह से परेशान है और क्षेत्रवासियों से मदद की गुहार लगा रहें है। गांव सोनियासर मिठिया निवासी हीराराम मेघवाल ने बताया कि उनका पुत्र भानीराम मंगलवार सुबह खाना खाकर स्कूल के लिए तैयार हुआ। उसने अपनी माता से 100 रूपए मांगे तो माँ ने संदूक की चाबी देकर कहा छुट्टे नहीं है और वह 500 रूपए लेजाएं। 100 रूपए लेकर 400 वापस लाकर दे देवें। बालक ने संदूक से रूपए लिए और स्कूल जाने का कहकर घर से निकल गया। बालक कल शाम तक नहीं लौटा तो खेत में काम पर गए पिता लौट कर आए व उसकी तलाश प्रारंभ की। बुधवार दोपहर 2 बजे तक पिता को उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। पिता ने गुहार लगाते हुए पाठकों से मदद की अपील की है। किसी पाठक को भानीराम के नजर आने पर वे 7568725563 नबंर पर उसके पिता को तुरंत सूचना जरूर देवें।