May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2023। अपने ननिहाल में रहने वाली एक नाबालिग युवती का उसके साथ पढ़ने वाली लड़की के भाई ने अपहरण कर लिया और डरा धमका कर उसे बंधक बना रखा है। इस सबंध में नाबालिग के पिता ने आरोपी युवक, उसकी बहिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाई गए मामले की जांच हेडकांस्टेबल भगवानाराम के सुपुर्द की गई है। पुलिस ने बताया कि बालिका श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में अपने ननिहाल में रहती थी और जसरासर निवासी युवती उसके साथ पढ़ती थी। जसरासर निवासी युवती के भुआ का बेटा भाई बाना निवासी विक्रम भामू नाबालिग को करीब डेढ़ वर्ष पहले परेशान करता था। ऐसे में उसके परिजनों को उलाहना दिया तो दुबारा गलती नहीं करने की बात कही। नाबालिग को 2 फरवरी की रात को आरोपी उठा ले गया और युवक ने जबरदस्ती युवती को बंधक बना रखा है। अपह्रत युवती के पिता ने युवती को बरामद करने की मांग पुलिस से की है।