






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में 26 सितबंर को करीब पांच हजार से अधिक लोग आएंगे और इतनी बड़ी संख्या के मेहमानों के लिए संसाधन भले ही कम पड़ जाएं परन्तु श्रीडूंगरगढ़ के निवासियों के मनों में उनके सहयोग की भावना में कोई कमी नहीं होगी। प्रशासनिक स्तर पर भले ही कोई तैयारियां नजर नहीं आ रही परन्तु जनप्रतिनिधि क्षेत्र के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने आगे आ रहें है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में उनकी युवा टीम सर्व समाज के अभ्यर्थियों के लिए रहने व खाने की व्यवस्थाएं करने में जुट गई है। शर्मा ने कहा कि आड़सर बास श्रीराम भवन में लड़के व लड़कियों के लिए अलग अलग प्रबंध किए जा रहें है। पूरे राजस्थान राज्य से आने वाले युवक व युवतियां श्रीडूंगरगढ़ में किसी असुविधा का सामना नहीं करें इसके लिए पूरे प्रयास किए जांएगे ताकि शहर के सहयोगात्मक छवि की याद संजो कर परिक्षार्थी यहां से अपने घरों को लौटे। शर्मा ने अपनी टीम के युवाओं के नम्बर जारी कर इन नंबरों पर संपर्क करने की बात कहते हुए परीक्षार्थी से अपना प्रवेश पत्र और आधारकार्ड अवश्य लेकर आने की अपील की है। सर्व समाज के परिक्षार्थी शर्मा टीम के विक्रम सिंह शेखावत 8290053200, गोपाल प्रजापत 9680013956, भवानी तावणीयां 8442070277, श्याम पुरोहित 9414691983, महेश राजोतिया 9414417393, नंदकिशोर नाई 7737758391, प्रदीप जोशी 9413743872, लोकेश गोड़-9928000929, महेन्द्र राजपूत 8239971319, पवन उपाध्याय 9828623931से संपर्क कर सकते है। सभी पाठकों से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का निवेदन है कि इस खबर की लिंक को पूरे राजस्थान के अभ्यर्थियों तक पहुंचाए जिससे एक भी परीक्षार्थी श्रीडूंगरगढ़ में असुविधा का सामना नहीं करें।



