May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-03-08 at 6.47.14 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2023। लखासर के पास हाइवे पर देर रात एक कार गाय के सामने आ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चालक जयपुर से बीकानेर जा रहा था और कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही वह चोटिल हो गया। लखासर टोल कर्मियों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर चोटिल को बीकानेर भेजा व कार को हटवा कर हाइवे साफ करवाया। वहीं आज दिन में हाइवे पर स्थित गोस्वामी होटल के पास एक नई पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित रहा और राहगिरों ने पुलिस को सूचित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात हाइवे पर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोलकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को हाइवे से हटवाकर रास्ता खुलवाया।