May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2021। आज फिर हाइवे पर एक हादसा हो गया है व हादसे में एक महिला सहित एक बालक चोटिल हुआ है। खाखी धोरे से कुछ पहले वेगनार गाड़ी में बीकानेर से एक परिवार के तीन जने विवाह समारोह में शामिल होने तरनाणा झुंझनू जा रहें थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे गाड़ी में सवार 48 वर्षीय एक महिला भावना तथा 12 वर्षीय एक बालक राम शेखावत चोटिल हो गए है। आपणो गांव सेवा समिति के डॉ. श्याम सैनी सहित सेवादार उन्हें एम्बुलेंस में लेकर अस्पताल पहुंचे। जिनका चिकित्सक जांच ईलाज कर रहें है।