May 20, 2026
gkj

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2021। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बुधवार को गेंहू,सरसों, जौ,चना सहित 6 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाने की घोषणा की है। गेंहू पर एमएसपी 40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है। गेंहू की खरीदी अब 2,015 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत पर होगी। पिछले सीजन में एमएसपी 1975 रुपए थी। सरसों पर 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ने के बाद अब एमएसपी 5050 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। जौ पर 35 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ने के साथ एमएसपी अब 1635 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। चना 130 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया है जो अब 5230 रुपए प्रति क्विंटल होगा। इसके साथ ही मसूर 400 रुपए व कुसुम 114 रुपए बढ़ाया गया है जिनका अब एमएसपी मूल्य क्रमशः 5500 तथा 5441 होगा। बता देवें क्षेत्र में गेंहू, चना, सरसों की पैदावार किसानों द्वारा ली जाती है और इससे बड़े किसान वर्ग को फायदा होगा।