May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-11 at 20.44.29

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2025। लगातार कई दिनों तक गर्मी झेलने के बाद रविवार शाम को क्षेत्रवासियों को बारिश होने से खासी राहत मिली। रविवार शाम करीब 7-7.30 बजे पहले आंधी एवं आंधी के पीछे आई बारिश ने क्षेत्र को भिगोया एवं इस कारण तापमान भी करीब 8 डिग्री तक टुट गया। खरीफ फसलों बुवाई करने वाले किसानों के चेहरों पर रंगत देखी गई। क्योंकि नई उग रही खरीफ की फसलें तेज गर्मी से झुलसने लगी थी। रविवार शाम को गांव लोडेंरा, माणकरासर, गुंसाईसर, कुनपालसर सहित कई गांवों में बारिश से राहत मिली है व शहर भी तर हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आसमान में छाए काले बादल, दी गर्मी से राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर की गलियां हुई तर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माणकरासर में हुई बारिश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बारिश का आंनद लिया बच्चों ने।