






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2025। 18 नवबंर से 10 मार्च तक मूंगफली की सरकारी खरीद क्षेत्र में हुई है। आज खरीद के अंतिम दिन 10 मार्च को ठेकेदार के कार्मिक का हजारों रूपए लेते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पूरे अंचल में वीडियो वायरल होने के साथ ही चर्चाएं गर्मा गई है। श्रीडूंगरगढ़ में हुई समर्थन मूल्य खरीद पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहें है। किसान बिना रूपए दिए मूंगफली तुलवाई नहीं होने की बात लगातार कह रहें थे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में वीडियो लगाने के साथ ही समिति प्रबंधन भी सक्रिय हो गया है। समिति में मूंगफली खरीद ठेकेदार केंद्र ए (बीकानेर रोड) ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक उनका कार्मिक नहीं है। वह उनके कार्मिकों के साथ रहने वाला कोई युवक है। वहीं क्रय विक्रय सहकारी समिति श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशवंत सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि वायरल वीडियो उन तक पहुंचा है और इस संबंध में गहनता से जांच करवाई जाएगी। बहरहाल वीडियो पर सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्मा गया है।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खरीद के अंतिम दिन आज समर्थन मूल्य की खरीद में हो रहें भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच एक वीडियो वायरल हुआ। किसानों का आरोप है कि विक्रय पर्ची काटने व ऑनलाइन करने वाले कार्मिक से लेकर तुलवाई करने वाले तक सभी रूपए ले रहें है। प्रति गिरदावरी 15 हजार से 30 हजार रूपए तक लेने की बात कह रहें है। किसानों द्वारा इस कार्मिक का नाम अशोक विश्नोई बताया जा रहा है। इस मामले पर बवाल मचने पर समिति सदस्य भी सक्रिय हो गए है। वायरल हो रहा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर https://www.facebook.com/share/v/1EHaMaPHDs/



