May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। गांव तोलियासर में 9 दिवसीय धार्मिक महोत्सव गुरूवार शाम से प्रारंभ हो गया है। गांव की गलियों से ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सजी धजी महिलाओं व बालिकाओं ने कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। सजे हुए ऊंट व भजनों की स्वर लहरियों से वातावरण धर्ममय हो गया। आज भव्य भागवत कथा का प्रारंभ होगा तथा बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण भी भागवत श्रवण के लिए तोलियासर पहुंचेंगे। बता देवें विशाल आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को संभाल रहें मंदिर निर्माण कमेटी के निर्देशन में राजपुरोहित युवा मंडल अपनी सेवाएं दे रहा है। कमेटी ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को आयोजन का न्यौता दिया है तथा राजपुरोहित युवा मंडल तोलियासर के राजकुमार राजपुरोहित, गोपालसिंह राजपुरोहित, प्रभूसिंह राजपुरोहित, नवरत्नसिंह राजपुरोहित, गोपालसिंह राजपुरोहित, देवीसिहं राजपुरोहित, मुरलीदत्त राजपुरोहित, अशोक राजपुरोहित, रामनिवास राजपुरोहित, शैतानसिंह राजपुरोहित ने गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ के गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण पत्रिका सौंप कर आयोजन के साक्षी बनने का आग्रह करते हुए निमंत्रण कार्य पूर्ण किया है। आज से भव्य आयोजन प्रारंभ होगा व आयोजन में बड़ी संख्या में संत समाज भाग लेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में हो रहें विशाल आयोजन हेतु गुरूवार शाम निकाली गई शोभायात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजे धजे ऊंटों के साथ निकली शोभायात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री धन्नाराम जी महाराज पहुंचे गांव में, आज से प्रारंभ होगा भागवत ज्ञानयज्ञ।