






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गली-मोहल्ले, गांव-घर में होली के चंग का रंग, फुलों के संग छाने लगा है। गांव मोमासर में होली उत्सव की रौनक मुख्य बाजार से गली-गली छाने लगा है। यहां प्रसिद्ध घींदड़ नृत्य के साथ होली उत्सव के लिए आयोजक कमेटी ने भव्य तैयारियां प्रारंभ कर दी है। यहां 23 मार्च को चंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में शेखावाटी के गांवो से चंग के दल भाग लेने आएंगे। ध्यान रहें मोमासर के प्रसिद्ध घींदड़ उत्सव के मुख्य आकर्षक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा बिग्गाबास के कावड़िया मंदिर में बुधवार को दोपहर 3 से 6 बजे तक फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति की सदस्य महिलाओं ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। यहां बाल कन्हैया के साथ फुलों की होली खेली जाएगी।



